एसआई को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति होने पर भाजपा युवा नेता ने किया स्वागत
चतरा, मई 2 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी थाना के एसआई दिलबाग सिंह के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति होने पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रखण्ड महामंत्री सह मानवाधिकार एसोसिएशेन के प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने इटखोरी चौक स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में दिलबाग सिंह का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आशीष मिश्रा ने कहा कि दिलबाग सिंह का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा । आपकी सेवानिवृत्ति आपके जीवन के एक शानदार अध्याय का अंत है, लेकिन एक आरामदायक और खुशी से भरी नई शुरुआत है"। आपके जीवन कि मंगलकामना करता हूं। यह भी पढ़ें- आईटीबीपी कमांडेंट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.