चाईबासा, अप्रैल 25 -- चाईबासा। गोइलकेरा थाना में पदस्थापित एसआई 50 वर्षीय हरे राम शुक्ला की ह्रदय गति रूकने से मौत हो गई। चाईबासा सदर अस्पताल में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां पुलिस अधिकारियों ने सलामी दी। शव को पैतृक गांव भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे शुक्ला की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें तुरंत गोइलकेरा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे ह्रदय गति रूकने से मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। वह दो साल से गोइलकेरा थाना में पदस्थापित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...