देवरिया, फरवरी 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें एसआई अजय कुमार गोंड की हत्या के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से कहा कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाडीह निवासी अजय कुमार गोंड बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने पर उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह निष्ठावान, अपने कार्य व दायित्वों के प्रति समर्पित रहते थे। पांच फरवरी को अचानक उनके गायब होने पर और अयोध्या जिले के सरयू नदी में शव मिला। उनके हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए। साथ ही मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर निवासी महंथ गोंड के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन लेने के बाद जिलाधिाकार...