समस्तीपुर, अप्रैल 12 -- बिथान। । बिथान बाजार निवासी रंजीत कुमार प्रसाद की 29 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी की मुंगेर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना में इस्तेमाल हथियार उसके पति एसआई चंदन कुमार की सर्विस पिस्टल बताई जा रही है। गोली मधु के सीने को आर-पार कर गई, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मधु कुमारी अपने पति के साथ पिछले तीन महीने से मुंगेर जिले के जमालपुर में किराए के मकान में रह रही थी। शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे मकान से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मधु खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, मधु और चंदन की मुलाकात बीपीएससी परीक्षा की तैयारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.