गंगापार, मार्च 16 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरजहांपुर गांव के सामने वाराणसी कानपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में एसआई की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों से भरी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार कई अभ्यर्थियों को चोटें आईं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना 15 मार्च रात करीब एक बजे की है।हमीरपुर जनपद के राठ थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार की बस अभ्यर्थियों को परीक्षा दिलाकर प्रतापगढ़ से हमीरपुर लौट रहे थे। बस में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सवार थे। 15 मार्च की रात लगभग एक बजे जब बस प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रहे वाहन ने लापरवाहीपूर्वक बस में टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.