गिरडीह, मई 11 -- जमुआ, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के बैनर तले जमुआ थाना के एसआई रोहित कुमार की कार्यशैली एवं कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ 14 मई को प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा। इस संबंध में आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष शंकर यादव ने पार्टी की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ को लिखित सूचना देकर कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। दिए गए आवेदन के अनुसार, प्रतिवाद मार्च आजसू पार्टी के प्रखंड कार्यालय, जमुआ से शुरू होगा, जो पूरे जमुआ बाजार का भ्रमण करते हुए जमुआ चौक पहुंचेगा। वहां नुक्कड़ सभा आयोजित कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि मार्च के माध्यम से थाना स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कार्यशैली के विरोध में आवाज बुलंद की जाएगी। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल साथ ही आम जनता की समस्याओं को भी प्रमुखता स...