पिथौरागढ़, मार्च 14 -- पिथौरागढ़ पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत कमलेश जोशी और उपनिरीक्षक आनंद गिरी को एम्प्लॉई ऑफ द मंथ चुना गया। मसिक गोष्ठी के दौरान एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने उन्हें प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। उनके अलावा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कई अन्य पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया। नगर के पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित मासिक गोष्ठी के दौरान एसपी ने विभिन्न थानों से आए कर्मचारियों की समस्या सुनीं और उनका निस्तारण किया। उन्होंने जनपद में संचालित विभिन्न अभियानों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही थानों में लम्बित शिकायतों का निस्तारण करने, थानों के मालखानों का भौतिक सत्यापन कर मालों का उचित रख रखाव, अवैध शराब, चरस, स्मैक की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाने आदि के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...