एसआईसी से गाली-गलौज मामले में तीन पर केस
बस्ती, मई 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला अस्पताल में एसआईसी के चैम्बर में घुसकर गाली-गलौज करने व वहां पर तैनात गार्ड से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा रविन्द्र कुमार दूबे उर्फ लल्लन दूबे निवासी पिपरा मेघऊ थाना कोतवाली जिला बस्ती व दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ। इन पर मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान अहमद व चिकित्सकों की टीम ने घटना के बाद शनिवार को ही कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया था। पुलिस घटना का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चिकित्सकों का कहना है कि वृद्धा आश्रम में रह रही सरस्वती दूबे की हालत खराब होने पर उन्हें वर्ष 2024 में अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह भी पढ़ें- एसआईसी के चैंबर में घुसकर की गाली-गलौज, गार्ड से मारपीट इलाज के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.