लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, संवाददाता। पहले भरोसा जीता, फिर लालच दिया और फिर धीरे धीरे करके सवा करोड़ रुपये हड़प लिए। लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में एक व्यापारी के साथ ऐसा ही हुआ। पीड़ित राजेन्द्र सिंह चौहान ने आरोपी हिमांशु गिहार उर्फ आजाद के खिलाफ एक करोड़ पंद्रह लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने पहले छोटी रकम लौटाकर भरोसा बनाया, फिर बड़ी रकम हड़पी। पूरन नगर निवासी राजेन्द्र सिंह चौहान के मुताबिक साल 2019 में एक बैंक कर्मचारी के जरिए उनकी मुलाकात हिमांशु गिहार से हुई थी। हिमांशु ने खुद को निवेश और एसआईपी का बड़ा जानकार बताया। उसने राजेन्द्र को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर एसआईपी और ट्रेडिंग कंपनियों की अलग अलग योजनाओं में पैसा लगाने के लिए राजी किया। शुरू में सब कुछ ठीक लगा और राजेन्द्र को यकीन हो गया कि उन्हें सही जगह निवेश क...