बांदा, अक्टूबर 7 -- बांदा। नंदवारा गांव में दो बच्चों की मौत के मामले में गठित एसआइटी पर फरार चल रहे हत्यारोपी महेंद्र पाल वर्मा ने सवाल उठाए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम दिए बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआइ जांच की मांग के बीच एसआइटी का गठन दबाव में किया गया है। यह भी पढ़ें- Banda News: दो सगे भाइयों के हत्याकांड की एसआईटी करेगी जांचएसआइटी के गठन पर सवाल उन्होंने एसआइटी में शामिल सीओ नरैनी प्रवीण यादव की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उन्हें सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का करीबी बताया। महेंद्र ने कहा कि एसआइटी सीबीआइ जांच की मांग करने वालों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भ्रमित करने के लिए गठित की गई है। मं...