कटिहार, जनवरी 2 -- कटिहार। एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गयी है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। हत्याकांड के खुलासे को लेकर एसडीपीओ सदर-2 रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। कुरसेला, पोठिया, फलका, कोढ़ा व बरारी थाना पुलिस के साथ कंट्रोल रूम कटिहार की टीम भी छापेमारी में जुटी है। विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना स्थल से बरामद पिस्टल किसका घटनास्थल से बरामद पिस्टल को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बरामद पिस्टल मृतक सागर झा का हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर आशंका जताई जा रही है कि फायरिंग के बाद भागने के दौरान अपराधियों का पिस्ट...