सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- सीतामढ़ी। जिले के पुनौरा निवासी व एसआईटी गोसाइपुर डुमरा के छात्र विवेक कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी (बीईयू) के सत्र 2022-25 की बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) परीक्षा में 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों के बीच ओवरऑल यूनिवर्सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शनिवार को पटना में आयोजित बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। ओवरऑल यूनिवर्सिटी टॉपर बनने पर विवेक कुमार को मेरिटोरियस सर्टिफिकेट, 50,001 रूपये का चेक तथा ्रगोल्ड मेडल प्रदान किया गया। वहीं सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच टॉपर होने पर उन्हें एक लैपटॉप, दूसरा गोल्ड मेडल और डिग्री प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। विवेक कुमार सीतामढ़ी के पुनौरा गा...