गोपालगंज, जनवरी 6 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के मामले में फरार कुख्यात चोर शरीफ साईं की सूचना मिलने पर एसआईटी ने सारण जिले और गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर छापेमारी की। हालांकि एसआईटी के पहुंचने से पहले ही शरीफ साईं वहां से फरार हो गया, जिससे टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके बावजूद एसआईटी उसके अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि शरीफ साईं काफी शातिर चोर है और पुलिस को चकमा देने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाता है। वह लोकेशन बदलने के साथ-साथ वेश बदलने में भी माहिर है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए कभी भिखारी का रूप धारण कर लेता है तो कभी आम आदमी बनकर रहता है। कई बार अपना हुलिया पूरी तरह बदल लेता है, ताकि कोई उसे पहचान न सके। इसी कारण पुलिस कई बार उसे...