समस्तीपुर, जून 25 -- समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रैक प्वाइंट के समीप सोमवार की शाम हुए चर्चित सोनू सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले के उद्भेदन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे दो सगे भाई पंकज सिंह और विवेक सिंह के घटना के बाद दिल्ली फरार होने की सूचना मिली है। दोनों की गिरफ्तारी को लेकर बिहार के बाहर भी पुलिस नेटवर्क सक्रिय किया गया है। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर उनकी तलाश जारी है। इधर, मंगलवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए एक अभियुक्त राम प्रवेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की ...