नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- - विनिर्माण क्षेत्र की इकाइयां अपने कुल निर्यात का 30 प्रतिशत बेच सकेंगी घरेलू बाजार के अंदर नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में काम करने वाली विनिर्माण इकाईयों को बड़ी राहत दी है। उन्हें एकमुश्त (वन-टाइम) राहत के तहत अपने निर्यात का 30 प्रतिशत तक माल घरेलू बाजार में बेचने की अनुमति दी गई है। इसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार में आई अनिश्चितता के बीच उद्योगों को सहारा देना है। यह उपाय एक अप्रैल से प्रभावी होगा और 31 मार्च 2027 तक वैध रहेगा।एसईजेड इकाइयां मुख्य रूप से निर्यात पर निर्भर होती हैं। ऐसे में जब वैश्विक मांग घटती है या सप्लाई चेन में बाधा आती है तो इनकी उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है। पश्चिमी एशिया में जारी तमाव के चलते सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसके चलते निर्यात क...