अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पित्त की पथरी के ऑपरेशन के दौरान शिक्षिका शाइस्ता की मौत के मामले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। नोडल अधिकारी (झोलाछाप) डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने क्वार्सी क्षेत्र स्थित एसआईजी अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल का पंजीकरण वैध पाया गया। अभिलेख भी प्रथम दृष्टया सही मिले। टीम ने पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए विस्तृत जांच की आवश्यकता जताई है। डॉ. अमित कुमार ने अपनी आख्या में स्पष्ट किया कि मामले में तथ्यों की गहन पड़ताल के लिए एक स्वतंत्र कमेटी गठित की जानी चाहिए। उनके सुझाव पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कमेटी ऑपरेशन से जुड़े सभी पहलुओं, जैसे एनेस्थीसिया की मात्रा, ऑपरेशन की तैयारी, उपकरणों की उपलब्धता, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.