मुंगेर, फरवरी 27 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के जिला नियोजनालय मुंगेर के तत्वावधान में एसआईएस ट्रेनिंग सेंटर, चकाई, जमुई की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में भर्ती जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 26 फरवरी से 13 मार्च तक निर्धारित तिथियों में आयोजित होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी एवं कार्मिक के पदों पर चयन किया जाएगा। सुरक्षा जवान के लिए 10वीं/नॉन मैट्रिक, सुपरवाइजर के लिए 12वीं, सुरक्षा अधिकारी के लिए स्नातक तथा कार्मिक के लिए 12वीं शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। सभी पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं। भर्ती शिविर प्रखंड कार्यालयों में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। सुरक्षा सुपरवाइजर, सु...