काशीपुर, अप्रैल 21 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार बीएससी पाठ्यक्रम के संचालन के लिए कुमाऊं विवि की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दल ने संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, सुसज्जित प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कक्षाओं, छात्र सुविधाओं एवं समग्र व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। प्रबंधन ने बताया कि बीएससी पाठ्यक्रम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। जिससे छात्र-छात्राएं जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार कर सकेंगे। संस्थान प्रशासन ने कहा कि बीएससी पाठ्यक्रम प्रारम्भ होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा अपने ही शहर में उपलब्ध होगी। यह भी पढ़ें- सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ बी.एससी पाठ्यक्रम ...