बोकारो, जुलाई 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या-202 गागा और मतदान केंद्र संख्या-235 कातरबेड़ा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दोनों मतदान केंद्र प्रखंड के पहले बूथ बन गए हैं, जहां गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। गागा मतदान केंद्र की बीएलओ कुमारी सुनीता ने 543 मतदाताओं में से 528 मतदाताओं तक पहुंच बनाते हुए सभी एन्युमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन कराया। 15 मतदाता अन्यत्र स्थानांतरित पाए गए। वहीं, कातरबेड़ा मतदान केंद्र की बीएलओ उर्मिला देवी ने 376 में से 356 मतदाताओं के फॉर्म का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन किया, जबकि 20 मतदाता बाहर शिफ्ट हो चुके हैं। यह भी प...