पाकुड़, सितम्बर 29 -- पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का विवरण बैठक में पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान चिन्हित ऐसे मतदाताओं, जिनका नाम निर्धारित सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें जारी किए गए नोटिस एवं सुनवाई की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ ने मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने वाले मतदाताओं से संबंधित नोटिस एवं आवश्यक दस्तावेजों को नियमानुसार संधारित करते हुए ईसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मोबाइल बीएलओ एप पर आवश्यक प्रविष्टियां ...