बोकारो, अगस्त 25 -- एसआईआर 2026 के तहत सोमवार को कसमार प्रखंड के मंजूरा और दांतू पंचायत सचिवालय में नो मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। नोटिस प्राप्त मतदाताओं ने संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिनकी अधिकारियों ने जांच की। सत्यापन के बाद पात्र मामलों में दावे की स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की गई। मंजूरा में सीओ नरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में तथा दांतू में बीडीओ नम्रता जोशी की उपस्थिति में प्रक्रिया पूरी हुई। सीओ ने बताया कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। दस्तावेजों की नियमानुसार जांच के बाद ही दावों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एसआईआर को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंजूरा में प्रधान सहायक मनोज दास, अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार, राजस्व क...