देवघर, अगस्त 5 -- जसीडीह। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को देवघर प्रखंड सभागार में बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, नए मतदाताओं के पंजीकरण, दावा-आपत्ति, मतदान केंद्र परिवर्तन और घर-घर सत्यापन की कार्ययोजना से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: आज मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची, चार सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति : उपायुक्तप्रशिक्षण का उद्देश्य मौके पर अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एआरओ) अनिल कुमार ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही विशेष अभियान की शुरुआत होगी। कहा कि जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 20...