बोकारो, जुलाई 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट) सूची तैयार करने के लिए ओरदाना, तेनुघाट तथा प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान जो मतदाता अपने पते पर नहीं मिल रहे हैं अथवा जिनका पता नहीं चल पा रहा है, उन्हें अनुपस्थित श्रेणी में दर्ज किया जाएगा। वहीं, जो मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं, मृत हैं या जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है, उन्हें क्रमशः स्थानांतरित, मृत एवं ड...