आगरा, जनवरी 4 -- आवास विकास कॉलोनी के गौतम ऋषि पार्क (सेक्टर 10) में रविवार को भाजपाइयों ने एसआईआर से छूटे मतदाताओं के फार्म छह भरवाए। आयोजित शिविर में करीब 50 मतदाताओं के फार्म फार्म छह भरवाए गए। इस दौरान देश दीपक इंटर कॉलेज शक्ति केंद्र संयोजक पूर्व पार्षद सुषमा जैन, क्षेत्रीय पार्षद निरंजन सिंह कैम, दीनदयाल मंडल मंत्री अनीता ठाकुर, अनिता गौतम, प्रतिभा शर्मा, लता शर्मा, रूबी खुराना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...