एसआईआर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा
सिमडेगा, मई 27 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय कक्ष में बुधवार को बीडीओ सह सीओ अनूप कच्छप की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बीडीओ अनूप कच्छप ने एसआईआर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए अधिकतम मैपिंग आवश्यक है तथा इसमें सभी राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित है। बैठक में एसआईआर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही बीएलए-2 की भूमिका एवं उनकी एसआईआर प्रक्रिया में सहभागिता को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने कहा कि एसआईआर को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति नहीं रहे इसके लिए सभी दलों को एएसडीडी सूची,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.