एसआईआर से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई हो : भाजपा
रांची, सितम्बर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एसआईआर संयोजक राकेश प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के समक्ष एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी गंभीर शिकायतों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बरहेट में सरकारी अधिकारी की राजनीतिक बैठक में मौजूदगी, बीएलओ द्वारा फॉर्म-7 स्वीकार नहीं किए जाने, बीएलए-2 एवं नागरिकों के अधिकारों में बाधा तथा एसआईआर के दौरान ऑफलाइन प्रमाण-पत्र जारी किए जाने जैसे मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में साहिबगंज के बरहेट प्रखंड में 3 सितंबर को आयोजित झामुमो की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी-सह-एईआरओ अंशु कुमार पाण्डेय की मौजूदगी को गंभीर मामला बताया गया है। यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.