रुडकी, जून 29 -- लक्सर, संवाददाता। रामपुर रायघटी का नाम एसआईआर सूची में कबूलपुर मजरा दर्ज हो जाने से नाराज लोगों ने तहसील पर जमकर हंगामा किया। एसडीएम ने सूची में संशोधन करने की बात कहकर ग्रामीणों को शांत किया। तहसील में हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि वर्ष 1995 में गांव की जनसंख्या कम होने के बाद उनकी ग्राम पंचायत रामपुर रायघटी को निकटवर्ती ग्राम पंचायत भिक्कमपुर जीतपुर में जोड़ दिया गया था। वर्ष 2005 में भिक्कमपुर जीतपुर से रामपुर रायघटी को अलग-अलग ग्राम पंचायत बनाए जाने की कार्रवाई की गई थी। तब से रामपुर घटी की सीमाओं की पैमाइश की गई। इसमें भी रामपुर रायघटी के अधिकांश निवासी मौजा भिक्कमपुर जीतपुर के रकबा में दर्ज हुई। यह भी पढ़ें- एसआईआर सूची में गांव का नाम बदलने से ग्रामीणों का तहसील में हंगामा लेकिन गांव का नाम अभी भी रामपुर रायघटी दर्...