एसआईआर सत्यापन में वोट कटने का आरोप, पीपीआई डेमोक्रेटिक ने जताया विरोध
हल्द्वानी, अगस्त 22 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के पदाधिकारियों की बैठक में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर सत्यापन के दौरान हजारों मतदाताओं के वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के कई लाख पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्तियां दाखिल की गई हैं। पार्टी का आरोप है कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान समय में इस तरह की प्रक्रिया के प्रभाव में एसआईआर पर ठीक तरीके से निष्पक्ष कार्य नहीं हो रहा है। पदाधिकारियों ने निर्वाचन आयोग और संबंधित विभाग से मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और आपत्तियों का निष्पक्ष निस्तारण करने की मांग की। यह भी पढ़ें- एसआईआर के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.