पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में रविवार को विशेष कैंप प्रस्तावित होने के आलोक में शनिवार को जिला निवार्चन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को मतदान बूथों पर की गई तैयारी का निरीक्षण करते हुए अबतक किए गए कार्यो की जानकारी ली। उपायुक्त ने 76-डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बारालोटा के राजकीयकृत मध्य विद्यालय में स्थापित बूथ संख्या 244 एवं 245 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)-2026 के तहत चल रहे मतदाता सत्यापन एवं मैपिंग कार्यों की समीक्षा की। बूथ संख्या 244 के बीएलओ से कुल मतदाताओं एवं अनमैप्ड मतदाताओं की जानकारी प्राप्त की। उक्त बूथ पर कुल 983 मतदाता हैं, जिनमें से 517 मतदाता अब तक अनमैप्ड हैं। अर्थात करीब 52 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग शेष है। बूथ संख्या 24...