एसआईआर शिविरों में पहुंचकर डीसी ने जानी प्रगति
गुमला, सितम्बर 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर जिले में शनिवार को विभिन्न पंचायतों में विशेष शिविर लगाए गए। शिविरों में मामलों के सहज और पारदर्शी निष्पादन के लिए नोडल पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने शनिवार को करौंदी और पुग्गू पंचायत में आयोजित एसआईआर शिविरों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।डीसी ने शिविर में पहुंचे लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कर्मियों से प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराते हुए चुनाव आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: एसआईआर : डुमरडीहा में तीन दिनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.