गंगापार, फरवरी 12 -- डीएम प्रयागराज मनीष वर्मा के आदेश का असर गुरुवार को स्थानीय प्रशासन में देखने को मिला। एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव, नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल, नायब तहसीलदार मांडा यमुना प्रसाद वर्मा, नायब तहसीलदार लालतारा राम अवध शाह अपने टीम के साथ मतदाता विशेष पुनरीक्षण के कार्य की प्रगति देखने के लिए विधान सभा के कई बूथों पर गए। अधिकारियों ने बूथों के बीएलओ व सुपरवाइजर से कहा कि जिन मतदाताओं का किसी कारण से नाम छूटा है, जिन्हें नोटिस दी गई है, उसका जवाब लेकर डेटा जल्द से जल्द अपलोड कर जानकारी दें। एसडीएम मेजा खुद टीम के साथ औता, मांडा के नहवाई, बघौरा खवासान सहित विभिन्न बूथों पर गए, जबकि नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल विधान सभा के खानपुर, डेलौहा, मेजारोड सहित विभिन्न बूथों पर गए, इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बों में संचालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.