दुमका, सितम्बर 30 -- झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को देवघर से गोड्डा जाने के क्रम में एसआईआर के तहत प्रपत्र-7 को लेकर हुए विवाद के मामले में बाबुडीह गांव पहुंचे।

बाबूलाल मरांडी का गांव दौरा उन्होंने भाजपा के बीएलए-2 रामप्रकाश मंडल के घर जाकर उनसे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बीएलए-2 के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर नाराजगी जताते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

धारा प्रभारी पर आरोप बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस मामले में थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने से पहले दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुनना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में थाना प्रभारी द्वारा एक पक्ष के साथ भेदभावपूर्ण कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल उन्हो...