एसआईआर याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी अपीलों पर त्वरित सुनवाई करने से इनकार कर दिया। राज्य की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 6 अक्तूबर को होंगे। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि इस मामले पर पांच अक्तूबर को सुनवाई होगी। इस मामले को तुरंत सुनवाई के लिए इसलिए उठाया गया था क्योंकि पहले इस पर 29 सितंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे पांच अक्तूबर के लिए सूचीबद्ध किया गया था। जल्दी सुनवाई की मांग करते हुए वकील ने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के खिलाफ 18,000 से ज्यादा अपीलें अभी भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत बनाए गए अपीलीय ट्रिब्यूनल के पास लंबित हैं। सीजेआई ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.