रुद्रपुर, अगस्त 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। नोडल अधिकारी राजनीतिक दल एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और दावे-आपत्तियों के निस्तारण पर चर्चा की गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। 31 अगस्त तक नोटिस, दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर कार्य में सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पौड़ी में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, पारदर्शिता एवं मतदाताओं की सुविधा पर...