सीतापुर, फरवरी 15 -- सीतापुर, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत सूची प्रकाशन के बाद रविवार फॉर्म-6, फॉर्म-6 क, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 को लेकर एक लाख पांच हजार 903 आपत्ति आई हैं। जिसमें से अब तक 29 हजार 523 आपत्तियों को निस्तारित कर दिया गया है। इससे पूर्व सूची प्रकाशन से पहले फॉर्म-6 के लिए 31575, 6-क के लिए एक, फॉर्म-7 के लिए 1372 और फॉर्म-8 के लिए 9227 को मिलकर कुल 42 हजार 175 आपत्तियां आई थीं। सूची प्रकाशन के बाद एकाएक आपत्तियों में बढ़ोत्तरी हो गई थी। एसआईआर के लिए राजनैतिक दलों ने पोलिंग बूथों पर 11768 बीएलए तैनात किये थे। जिनमें सबसे ज्यादा भाजपा के 3644 और सपा के 3644 बीएलए थे, जबकि बसपा ने 3391 बीएलए तैनात किये, वहीं राष्ट्रीय दल काँग्रेस महज 1074 बीएलए ही तैनात कर सकी। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने 15 बीएलए को पोलिं...