सिद्धार्थ, जनवरी 7 -- सिद्धार्थनगर। चुनाव आयोग ने एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया है। जिले में लगभग 3.99 लाख मतदाता कम हो गए हैं। इनमें मृतक, दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करने वाले, जिनकी पहचान नहीं हो सकी, जिनका कोई रिकार्ड नहीं मिला और डुप्लीकेट मतदाता भी शामिल हैं। इसी के साथ डुमरियागंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में बूथों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। 248 बूथों की बढ़ोतरी हुई है। पहले बूथों की संख्या पहले थी 2186 अब 2434 हो गई है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को एसआईआर के बाद जो मतदाता सूची जारी की है उसके अनुसार जिले में 20.33 फीसदी मतदाता पूर्व की सूची के अनुसार कम हो गए हैं। जिले में पूर्व में 1961872 मतदाता थे एसआईआर के बाद घट कर उनकी संख्या 1562972 हो गई है। इसके अनुसार 398900 मतदाता कम हो गए हैं। चुनाव आयोग ने कम हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.