बाराबंकी, दिसम्बर 17 -- बाराबंकी। भाजपा नेता राजा कासिम ने बुधवार को शहर के घोसियाना मोहल्ले में जो कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है घर-घर जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए कार्यों एवं लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सभी को एसआईआर में सहयोग करन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जुबेर अहमद खान, ताहिर किदवाई, फजल हुसैन, अब्बास अली, अल्ताफ अंसारी, गुलाम दस्तगीर, मुजीब, भोलू, मोहम्मद सुहैल, शमीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...