साहिबगंज, जुलाई 22 -- बोरियो। प्रखंड क्षेत्र एसआईआर का अंतिम प्रक्रिया चल रही है l वहीँ इसका अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस पाठशाला में सबसे पहले बीएलओ द्वारा सभी का स्वागत कर मतदाता गहन पुनरीक्षण 2026 के बारे में कई बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। बीएलओ ने मतदाताओं का प्राप्त ईन्यूमेशन फॉर्म, संग्रह किए जाने वाले फॉर्म एवं असंग्रहणीय केटेगरी अर्थात एएसडीडी मतदाताओं की सूची का विवरण की जानकारी दी। पूर्व से पंजीकृत मतदाता यथा डुप्लीकेट मतदाता, मृत मतदाता, स्थायी रूप से स्थानातंरित मतदाताओं की सूची, लापता/अनुपस्थित मतदाताओं की सूची आदि पढ़कर सुनाया गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: एसआईआर को लेकर बीएलओ, बीएलए की बैठक सह चुनाव पाठशाला का आयोजन इस सभी प्रक्रिया की वीडियोग...