पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत वोटर रोल को अंतत: फ्रीज कर दिया गया है। अब जिले की मतदाता सूची में 1350918 मतदाताओं के नाम फाइनल कर दिए गए है। अलग अलग कैटेगरी में कुल 206392 मतदाताओं के नाम सूची से कम कर दिए गए है। रोल फ्रीज होने के बाद विशेष रोल प्रेक्षक नियुक्त वरिष्ठ आईएएस संजय कुमार अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बिंदुवार जानकारियां लीं। अब शुक्रवार को एक बार फिर से मानकों के अनुरूप सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद दस अप्रैल को इसका फाइनल प्रकाशन कर दिया जाएगा। 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ एसआईआर का काम अब तकरीबन पूरा कर लिया गया है। अब आलेख्य के बाद अंतिम प्रकाशन किया जाना है। अक्टूबर में जब एसआईआर काम शुरू हुआ था तब जिले की मतदाता सूची में 1467988 मतदाता थे। इसके बाद जब प्रक्रिया की गई तो गणना...