हापुड़, नवम्बर 14 -- विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) की ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 23 बीएलओ पर डीएम के आदेश पर बीएसए ने कार्यवाही की है। बीएसए ने शिक्षा विभाग के सभी 23 बीएलओ का मानदेय व वेतन रोक दिया है। साथ ही उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है। विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) का चार नवंबर से कार्य प्रारंभ हुआ था, जिन्हें घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित करने थे। लेकिन 23 बीएलओ द्वारा एसआईआर से संबंधित कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। साथ ही निर्वाचन के गणना प्रपत्र भी वितरित नहीं किए गए हैं। कई बार संपर्क और सूचनाओं के बाद भी यह बीएलओ काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण एसआईआर का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए डीएम अभिषेक पांडेय के आदेश पर बीएसए रितु तोमर ने इन बीएलओ पर कार्...