सराईकेला, जुलाई 10 -- खरसावां। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान में लापरवाही बरतने के आरोप में खरसावां अंचल कार्यालय ने सात बूथ वॉलेंटियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। डीसी के निर्देश पर मतदाता सत्यापन कार्य में सहयोग के लिए वॉलेंटियर (शिक्षक) नियुक्त किए गए थे। उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया था। हालांकि दैनिक समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि संबंधित मतदान केंद्रों पर एसआईआर कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है और कार्य में शिथिलता बरती जा रही है।नोटिस में संबंधित वॉलेंटियरों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध उच्चाधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी...