बहराइच, नवम्बर 24 -- बहराइच, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग की शीर्ष प्राथमिकता पर आधारित विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर) में लापरवाही बरतने पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-284 मटेरा के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 03 बूथ लेबिल अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के दौरान पाया गया कि बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद 03 बीएलओ द्वारा अपने कार्यो के प्रति लापरवाही बरती जा रही हैं तथा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में रूचि नहीं ली जा रही है। जिसके कारण डिजिटाइजेशन का कार्य पिछड़ा हुआ। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मटेरा द्वारा क्षेत्र से अनुपस्थित पाए जाने पर ब्लाक रिसिया अन्तर्गत मतदेय स्थल 210-प्रावि करनिया के लिए तैनात बीएलओ सहायक अध्यापक लेखा अरोड़ा तथा डिजिटाइजेशन का कार्य ...