फरीदाबाद, जून 18 -- नूंह, सरसमल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लापरवाही के दो मामलों में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विधानसभा क्षेत्र-79 नूंह के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने गुरुवार को एक सुपरवाइजर और एक बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। दोनों पर निर्वाचन कार्यों में गंभीर अनियमितता और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के आरोप हैं। एसडीएम की ओर से सदर थाना नूंह को भेजी शिकायत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अड़बर के पीजीटी एवं सुपरवाइजर संदीप कुमार पर निर्वाचन कार्यों में सहयोग नहीं करने, बिना अनुमति कार्यस्थल छोड़ने तथा समीक्षा बैठकों से अनुपस्थित रहने के आरोप लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- पुरानी मतदाता सूची के लिए भटक रहे लोग प्रशासन का कहना है कि इससे एसआईआर अभिय...