गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लापरवाही बरतने पर बीएलओ राकेश कुमार को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को डीसी उत्तम सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए। उन्होंने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को बीएलओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। भोड़ाकलां के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत जेबीटी शिक्षक व पटौदी विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) राकेश कुमार पर निर्वाचन कार्यों में लापरवाही, सौंपे गए कार्यों में जानबूझकर अवहेलना करने का आरोप पाया गया। संबंधित अधिकारी की ओर से बीएलओ को बार-बार निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- डीसी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण, वीएलओ को दिए निर्देश दो बार चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद बीएलओ निर्वाचन संबंधी ...