बुलंदशहर, नवम्बर 15 -- एसआईआर में लापरवाही के मामले में नगर कोतवाली में सदर एसडीएम के निर्देश पर पांच बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस में मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। सहायक निर्वाचन अधिकारी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/चकबंदी अधिकारी श्याम सिंह राणा ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकत्री लतेश (बीएलओ) द्वारा कार्य सम्पादित नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते आयोग के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय की ओर से भी नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने शिक्षामित्र ममता श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.