गढ़वा, सितम्बर 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों व समय-सीमा के अनुरूप जारी है। वर्तमान में पुनरीक्षण के तहत प्राप्त दावा एवं आपत्ति की सुनवाई सहित अन्य संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। समीक्षा के क्रम में पुनरीक्षण कार्य में अपेक्षित गंभीरता और तत्परता नहीं बरते जाने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। 80-गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा द्वारा ऐसे मामलों में संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए उनके वेतन निकासी को स्थगित करने की कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। कार्रवाई के दायरे में तीन प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शामिल हैं। उनमें ...