बुलंदशहर, जनवरी 14 -- बुलंदशहर। पहासू कस्बे में बीएलओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां वोटर लिस्ट में मुस्लिमों के घरों में बड़ी संख्या में हिंदुओं के वोट बना दिए गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। बूथ संख्या 307 के मकान संख्या 125 में कई हिन्दुओं के वोट दर्शाए गए हैं। इसी प्रकार वाल्मीकि बस्ती में भी गड़बड़ी पाई गई है। एसडीएम शिकारपुर का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पहासू के मोहल्ला पठान टोला तथा वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने वोटर लिस्ट में मकान संख्या में परिवार के लोगों के अलावा गैर बिरादरी के लोगों के वोट दर्ज देखे। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। सपा के नगर अध्यक्ष सगीर अहमद की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने प्रभावित लोगों से बात कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। मामले की जांच करने पहुंची प्रशासन तथा नगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.