बरेली, अप्रैल 12 -- बरेली। एसआईआर में लगे शिक्षकों ने विशेष अवकाश की मांग की है। बेसिक शिक्षकों का कहना है कि एसआईआर ड्यूटी के कारण शीतकालीन अवकाश पूरा काम में बीता। अब 20 मई से मिलने वाला ग्रीष्मकालीन अवकाश जनगणना में जाएगा। लगभग 166 दिन विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर कार्य हुआ। इसमें बड़ी संख्या में बेसिक के शिक्षकों की बीएलओ व सुपरवाइजर पद पर ड्यूटी लगाई गई। अन्य विभागों के कर्मचारी भी इसमें लगाए गए। इस कार्य में लगे लोगों की रविवार समेत अन्य अवकाश भी नहीं मिले। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने डीएम से मांग की है कि कम से कम 15 दिन का विशेष अवकाश अनुमन्य किया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...