कुशीनगर, फरवरी 22 -- पडरौना, निज संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी सर्वेश गौर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी सर्वेश गौर ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अवधि में निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों से संबंधित अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का कोई पद रिक्त न रहे। इसके साथ ही पुनरीक्षण कार्य से संबद्ध किसी भी अधिकारी का स्थानांतरण आयोग की पूर्व अनुमति के बिना न किया जाये। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से संबंधित समय-सारिणी व दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए गए हैं। वर्तमान कार्यक्रम के अंतर्गत नोटिस चरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.