अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़। मतदाता सूची के शुद्धीकरण को अभियान चलाया गया। लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से निर्वाचन की ओर से एसआईआर की प्रक्रिया कराई गई। जो विस्थापित थे केवल उनके ही वोट कटे हैं। अनावश्यक रूप से एसआईआर के तहत वोट नहीं काटे गए हैं। इससे निर्वाचन प्रक्रिया में मजबूती आएगी। इं राजीव शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन की प्रक्रिया पक्षपात पूर्ण एवं अनियमितापूर्ण रही है। भाजपा के सहयोग से सपा समर्थक मतदाताओं के वोट लिस्ट से नाम काटने के लिए भारी संख्या में नोटिस देकर मतदाताओं को भयभीत किया गया है। चुनाव आयोग निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहा है। भाजपा ने 2027 के आगामी चुनाव में हार के डर और हताशा में चुनाव आयोग से हाथ मिलाया है। लेकिन जनता ने जिस तरह भाजपा को 2024 के लोकसभा में ...